CG Para Medical Group-C Vacancy 2023: कर्मचारी राज्य बिमा निगम ( ESIC ) द्वारा छत्तीसगढ़ में विभिन्न पद ग्रुप सी पैरामेडिकल के कुल 23 पदों की भर्ती के लिए एक भर्ती विज्ञापन जारी किया है, (ESIC) एक बीमा कंपनी है जो भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो कर्मचारी राज्य बिमा निगम द्वारा जारी CG Para Medical Group-c Vacancy 2023 पर आवेदन करना चाहते हैं, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तक विभाग को अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में पैरामेडिकल ग्रुप-सी भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे विभागीय विज्ञापन,वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी एवं अन्य सरकारी नौकरी से सम्बंधित और भी जानकारी के लिए कृपया हमारे वेबसाइट myjobvacancy.in पर प्रतिदिन विजिट करते रहें।
CG Para Medical Group-C Vacancy 2023 Notification Details
भर्ती विभाग का नाम : | कर्मचारी राज्य बिमा निगम ( ESIC ) |
भर्ती पदों के नाम : | विभिन्न पद |
पदों की संख्या : | 23 पद |
वेतन मान : | 21700-92300/- प्रतिमाह |
नौकरी का स्थान : | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम : | ऑनलाइन |
विभागीय वेबसाइट : | https://www.esic.gov.in/ |
रिक्त पदों का विवरण | Post Details
पदों के नाम | रिक्त पदों की संख्या |
---|---|
डेंटल मैकेनिक | अनारक्षित 02 पद |
ईसीजी तकनीशियन | अनारक्षित 04 पद |
जूनियर रेडियोग्राफर | अनारक्षित 05 पद अनुसूचित जाति 01 पद |
जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट | अनारक्षित 05 पद अनुसूचित जाति 01 पद |
ओटी सहायक | अनारक्षित 03 पद |
रेडियोग्राफ़र | अनारक्षित 02 पद |
कुल: | 23 पद |
शैक्षणिक योग्यता विवरण | Eligibility Criteria:
कर्मचारी राज्य बिमा निगम ( ESIC ) द्वारा जारी इस भर्ती विज्ञापन में आवेदन करने के लिये अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए :-
पदों के नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
डेंटल मैकेनिक | सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से विज्ञान के साथ 10+2 या समकक्ष योग्यता। ऐसे उद्देश्य के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल मैकेनिक्स में डिप्लोमा (दो वर्ष की अवधि)। डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। मान्यता प्राप्त अस्पताल से संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव। |
ईसीजी तकनीशियन | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान में 10+2 या समकक्ष। केंद्र या राज्य सरकार या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से ईसीजी में दो साल का डिप्लोमा। |
जूनियर रेडियोग्राफर | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में प्रमाणपत्र या डिप्लोमा (दो वर्ष की अवधि)। |
जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट | मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण। एक वर्ष के प्रासंगिक अनुभव के साथ किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट में डिप्लोमा। |
ओटी सहायक | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी/10+2 या समकक्ष योग्यता के साथ किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल में ओ.टी. में एक वर्ष का अनुभव। |
रेडियोग्राफ़र | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र (दो वर्ष की अवधि) . मान्यता प्राप्त अस्पताल या मेडिकल संस्थान में रेडियोग्राफी में एक वर्ष का अनुभव। |
आयु सीमा | Age Limits:
CG Para Medical Group-C Vacancy 2023 के अंतर्गत के पदों की सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30-10-2023 की स्थति में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तक होनी चाहिए।
अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा।
आयु में छूट सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया विभागीय विज्ञापन जरुर देखे।
चयन प्रक्रिया | Selection Process:
छत्तीसगढ़ में पैरामेडिकल ग्रुप-सी भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवार के चयन हेतु विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/मेरिट लिस्ट/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार/ जो भी लागू हो आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए CG Para Medical Group-C Recruitment Notification PDF जरुर देखें।
आवेदन शुल्क | Application Fees:
वर्ग का नाम | शुल्क |
---|---|
अनारक्षित | 500/- |
अ.पि.व. | 500/- |
अनु, जनजाति /अनु.जाति /विकलांग/महिला | 250/- |
शुल्क भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके । |
वेतनमान | Salary Details:
कर्मचारी राज्य बिमा निगम छत्तीसगढ़ में पैरामेडिकल भर्ती के अंतर्गत जिन अभ्यर्थी का चयन डेंटल मैकेनिक,ईसीजी तकनीशियन,जूनियर रेडियोग्राफर,ओटी सहायक, व रेडियोग्राफ़र के पदों पर होगा, शासन की नियमानुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जो इस प्रकार है :-
पदों के नाम | वेतनमान |
---|---|
डेंटल मैकेनिक | लेवल 5 (29200-92300/-) |
ईसीजी तकनीशियन | लेवल 4 (25500-81100/-) |
जूनियर रेडियोग्राफर | लेवल 3 (21700-69100/-) |
जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट | लेवल 5 (29200-92300/-) |
ओटी सहायक | लेवल 3 (21700-69100/-) |
रेडियोग्राफ़र | लेवल 5 (29200-92300) |
कुल: | 23 पद |
महत्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates:
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 01-10-2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30-10-2023 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 30-10-2023 |
महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents:
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रामाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
How To Apply For CG Para Medical Group-c Vacancy 2023:
आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
- सबसे आधिकारिक वेबसाइट https://www.esic.gov.in/ पर जाएं।
- पेज को नीचे स्क्रॉल करें और Official PDF पर क्लिक करें।
- Chhattisgarh Region – Detailed Advertisement for Group-C Paramedical Posts Recruitment Notification-2023 भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- अधिसूचना के सामने दिख रहे रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अधिसूचना में दिए गए ऑनलाइन पोर्टल पर क्लिक करें।
- फॉर्म में पूछे गए व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण को भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट आकार की फोटो और निर्धारित हस्ताक्षर अपलोड करें।
- विभाग द्वारा दिये गए निर्देश अनुसार आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फार्म का अच्छे से निरीक्षण करें, यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो सुधार कर लेवें।
- इसके बाद इस भर्ती के फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य में उपयोग हेतु आवेदन फार्म का एक प्रिंट निकाल कर रख लें।
नोट- ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
महत्वपूर्ण लिंक | Important Links:
CG Para Medical Group-c Recruitment 2023 Notification PDF: | Click Here |
ऑनलाइन आवेदन करें: | Click Here |
विभागीय वेबसाइट : | Click Here |
WhatsApp Group link: | Join |
Telegram group link: | Join |
Facebook group link: | Join |
यह भी पढ़ें :-
- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 4062 पदों की बम्पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन
- महिला एवं बाल विकास विभाग अंबिकापुर, सरगुजा में निकली विभिन्न पदों की सीधी भर्ती
- छ.ग. उच्च शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 880 पदों पर भर्ती
- भारतीय नौसेना में निकली 224 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
- इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन