CG Home Guard Vacancy 2024: कार्यालय नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा SDRF मुख्यालय छ.ग. द्वारा छत्तीसगढ़ नगर सेना के स्वयंसेवी नगर सैनिकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ होमगार्ड सीधी भर्ती 2024 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर CG Home Guard Online Form भर सकते हैं।

CG Nagar Sena Bharti 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे विभागीय विज्ञापन,वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।
CG Home Guard Vacancy 2024 Notification Details
भर्ती विभाग का नाम | नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं |
भर्ती पदों के नाम | स्वयंसेवी नगर सैनिक व महिला नगर सैनिक |
पदों की संख्या | 2215 पद |
वेतन मान | ₹ – |
नौकरी का स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
विभागीय वेबसाइट | firenoc.cg.gov.in |
Join Telegram Group | Telegram Group |
रिक्त पदों का विवरण | CG Home Guard Bharti 2024 Post Details
500 स्वयंसेवी नगर सैनिकों के पद: जनरल ड्यूटी हेतु (महिलाओं के लिए 30% हॉरिजोन्टल आरक्षण)

1715 महिला नगर सैनिकों के पद: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी समेकित कार्ययोजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में नियुक्ति हेतु


शैक्षणिक योग्यता विवरण | Education Qualification
- सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिये 5वीं पास होना आवश्यक है।
शारीरिक अर्हता | Physical Qualification
ऊंचाई:
- सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए: 188 से.मी. या उससे अधिक
- अनुसूचित जनजाति वर्ग (महिला एवं पुरुष) के लिए: 153 से.मी. या उससे अधिक
- शेष राजस्व जिलों के अनुसूचित जनजाति के पुरुष तथा सभी वर्ग की महिलाओं के लिए: 158 से.मी. या अधिक हो।
सीना:
- बिना फुलाए: 81 से.मी. (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 76 से.मी.)
- फुलाने पर: 86 से.मी. (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों हेतु 81 से.मी.)
अभ्यर्थी में नाक नी, फ्लेट फुट ना हो एवं वह शारीरिक रुप से अपंग नहीं होना चाहिए। यह अर्हता सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी। सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय दृष्टि से योग्य होना चाहिए।
आंखों की दृष्टि:
अभ्यर्थी को आंखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए। बिना चश्मे के एक आंख की दृष्टि 6/9 और दूसरी 6/12 होनी चाहिए। मुख्य रंगों का भेद करने में सक्षम होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षा:
पुरुषों के लिए:
100 मीटर दौड़: 25 अंक
800 मीटर दौड़: 25 अंक
लंबी कूद: 25 अंक
ऊंची कूद: 25 अंक
कुल अंक: 100
महिलाओं के लिए:
800 मीटर दौड़: 50 अंक
लंबी कूद: 25 अंक
ऊंची कूद: 25 अंक
कुल अंक: 100
सभी आयटमों के लिए एक ही अवसर मिलेगा। सामान्य जाति के लिए 50% और अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक अनिवार्य हैं।
लिखित परीक्षा:
शारीरिक प्रवीणता टेस्ट में न्यूनतम अंक पाने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। यह 100 अंकों की होगी और 2 घंटे की अवधि की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंक गणित के प्रश्न होंगे। अनारक्षित वर्ग के लिए 50% और अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक अनिवार्य होंगे।
आयु सीमा | Age Limits
छ.ग. नगर सैनिक भर्ती 2024 के अंतर्गत स्वयंसेवी नगर सैनिक व महिला नगर सैनिक के रिक्त पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01-01-2024 की स्थति में न्यूनतम 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए।इस सरकारी नौकरी भर्ती पर आवेदन करने वाले अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा। आयु में छूट सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया विभागीय विज्ञापन जरुर देखे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 10-07-2024 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10-08-2024 |
आवेदन शुल्क | Application Fees
वर्ग का नाम | शुल्क |
---|---|
अनारक्षित | 300/- |
अ.पि.व. | 300/- |
अनु, जनजाति /अनु.जाति | 200/- |
शुल्क भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन |
महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रामाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो तो)
How To Apply Online CG Home Guard Vacancy 2024-25
आवेदन प्रक्रिया
CG Home Guard Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? CG Home Guard Bharti 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करते हुए CG Nagar Sainik Vacancy 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले नीचे दिये गए महत्वपूर्ण लिंक से विभागीय वेबसाइट पर जाएं।
- CG Home Guard Recruitment 2024 Notification डाऊनलोड करें।
- सभी निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें एवं योग्य होने पर निर्देशानुसार दिए गए लिंक से आवेदन फार्म में सभी जानकारी भरें।
- फॉर्म में पूछे गए व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण को भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट आकार की फोटो और निर्धारित हस्ताक्षर अपलोड करें।
- विभाग द्वारा दिये गए निर्देश अनुसार आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन फार्म का अच्छे से निरीक्षण करें, यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो सुधार कर लेवें।
- इसके बाद इस भर्ती के फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य में उपयोग हेतु आवेदन फार्म का एक प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक | CG Home Guard Recruitment 2024 Important Links
CG Home Guard Recruitment 2024 Notification PDF |
ऑनलाइन आवेदन (Link Active On 10-07-24) |
विभागीय वेबसाइट |
All Latest CG Govt Jobs |
WhatsApp Group link |
Telegram Group link |
Facebook Group link |
यह भी पढ़ें :-
- महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
- जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में निकली सहायक ग्रेड-03 पदों पर सीधी भर्ती
यदि आपने अभी तक हमारे सोशल मीडिया ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।