Bilaspur High Court Vacancy 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में कोर्ट मैनेजर के रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। इस भर्ती पर इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा जारी CG High Court Bilaspur Recruitment 2023 विज्ञापन पर आवेदन करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि 19-10-2023 तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट/साधारण पोस्ट के माध्यम से विभाग को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Bilaspur High Court Vacancy 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे विभागीय विज्ञापन,वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है। Bilaspur High Court Recruitment Notification से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।
Bilaspur High Court Vacancy 2023 Notification Details
| भर्ती विभाग का नाम : | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छ.ग.) |
| भर्ती पदों के नाम : | कोर्ट मैनेजर |
| पदों की संख्या : | 14 पद |
| वेतन मान : | 49100-155800/- प्रतिमाह |
| नौकरी का स्थान : | बिलासपुर – छत्तीसगढ़ |
| आवेदन का माध्यम : | पंजीकृत डाक /स्पीड पोस्ट |
| विभागीय वेबसाइट : | https://highcourt.cg.gov.in/ |
CG High Court Bilaspur Recruitment 2023 Post Details
रिक्त पदों का विवरण:
| पदों के नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| कोर्ट मैनेजर | अनारक्षित – 07 पद अनुसूचित जनजाति- 02 पद अनुसूचित जाति – 04 पद पिछड़ा वर्ग -01 पद |
| कुल : | 14 पद |
Bilaspur High Court Vacancy 2023 Eligibility Criteria Details
शैक्षणिक योग्यता विवरण :
उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:-
भारत के यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स के साथ स्नातक की डिग्री या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा।
सिस्टम और प्रक्रिया प्रबंधन में 5(पांच) वर्ष का अनुभव/प्रशिक्षण या आईटीसिस्टम प्रबंधन/मानव संसाधन प्रबंधन/वित्तीय प्रबंधन में 5(पांच) वर्ष का अनुभव/प्रशिक्षण। हिंदी, अंग्रेजी और आधिकारिक भाषाओं में उत्कृष्ट संचार कौशल।
कानून के क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
CG High Court Bilaspur Vacancy 2023-24 Age Limit
आयु सीमा :
CG Bilaspur High Court Bharti 2023 के अंतर्गत कोर्ट मैनेजर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01-01-2023 की स्थति में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष (मूल निवासी हेतु 40 साल) तक होनी चाहिए।
अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा।
आयु में छूट सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया विभागीय विज्ञापन जरुर देखे।
High Court Bilaspur Vacancy 2023 Application Fees
आवेदन शुल्क :(Application Fees)
| वर्ग का नाम | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य | – |
| ओबीसी/महिला | – |
| एससी / एसटी/विकलांग | – |
CG High Court Bilaspur Recruitment 2023 Selection Process
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर भर्ती के अंतर्गत कोर्ट मैनेजर के रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए CG Bilaspur High Court Vacancy 2023 पर योग्य अभ्यर्थी के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा/साक्षात्कार के लिए सटीक तिथि, समय और स्थान योग्य उम्मीदवारों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा और ऐसी जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
अतः अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक से विभागीय विज्ञापन High Court Bilaspur Recruitment Notification PDF का अवलोकन अवश्य करें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
CG High Court Bilaspur Vacancy 2023 Salary Details:
वेतनमान (Salary Details):
इस भर्ती में आवेदन करने वाले चयनित उम्मीदवारों को 49100/- से 155800/- रुपये तक मासिक वेतनमान दिया जायेगा ।
Bilaspur High Court Vacancy 2023 Important Date
महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- विज्ञापन जारी होने की तिथि : 23-09-2023
- आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि: 23-09-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19-10-2023
CG High Court Bilaspur Vacancy 2023 Important Documents
महत्वपूर्ण दस्तावेज: (Important Documents)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रामाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो
How To Apply For High Court Bilaspur Recruitment 2023
आवेदन प्रक्रिया:
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा जारी किये गए कोर्ट मैनेजर के पद पर भर्ती हेतु उम्मीदवार विभागीय विज्ञापन के साथ संलग्न फॉर्म (नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक देखें) जिसे भरकर, भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, निवास इत्यादि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करके 14″ x 10″ साइज़ का लिफाफे में भरकर, बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट मोटे अक्षरों में “कोर्ट मैनेजर के पद के लिए आवेदन” लिखा हो, विभाग के पते “रजिस्ट्रार जनरल महोदय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.) पिन – 495220” पर पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं ।
CG High Court Manager Recruitment 2023 Important Link :
महत्वपूर्ण लिंक :
| High Court Bilaspur Recruitment Notification PDF: | Click Here |
| आवेदन पत्र : | Click Here |
| विभागीय वेबसाइट : | Clickk Here |
| WhatsApp Group link: | Join |
| Telegram group link: | Join |
| Facebook group link: | Join |
