CG Mahtari Vandan Yojana Online Form , छ.ग. महतारी वंदन योजना क्या है? , छ. ग. महतारी वंदन योजना से 12000 रु. कैसे प्राप्त करें ?, छ.ग. महतारी वंदन योजना फार्म पीडीएफ , छ.ग. महतारी वंदन योजना की पात्रता क्या है ?, Mahtari Vandan Yojana Form Apply , Mahtari Vandal Yojana 2024 Registration , Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh Form pdf

CG Mahtari Vandana Yojana 2024 : छ.ग. प्रदेश सरकार यानी की भाजपा सरकार ने प्रदेश भर के महिलाओं की सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2024 के अंतर्गत 12000 रुपया प्रतिवर्ष प्रदान करने की घोषणा किया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिलाओं को मानननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा धनराशि प्रदान किया जायेगा।
राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद भाजपा सरकार ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए पूरक बजट में 1200 करोड़ रूपये स्वीकृत किए है। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा विभागीय अधिसूचना जारी हो गई है। इस योजना का लाभ 01 मार्च 2024 से मिलना प्रारम्भ हो जायेगा।
अगर आप भी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मूल निवासी हैं तो इस लेख पर छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना की संपूर्ण जानकारी के साथ ही साथ Mahtari Vandana Yojana Form भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं। Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana क्या है? और छ.ग. महतारी वंदन योजना का पैसा कब मिलेगा सभी जानकारी नीचे दिया गया है।
CG Mahtari Vandana Yojana Notification Details
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना |
घोषणा कर्ता | मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय |
योजना का घोषणा वर्ष | 2024 |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ की सभी पात्र महिलाएं |
घोषणा राशि | 12,000/- प्रतिवर्ष |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
योजना स्थान | छत्तीसगढ़ |
पंजीयन की तिथि | 05-02-2024 |
अंतिम तिथि | 20-02-2024 |
विभागीय वेबसाइट : | mahtarivandan.cgstate.gov.in |
CG Mahtari Vandana Yojana 2024 Important Date
पंजीयन व आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 05-02-2024 |
पंजीयन व आवेदन की अंतिम तिथि | 20-02-2024 |
पात्र अपात्र सूची जारी करने की तिथि | 21-02-2024 |
सूची पर दावा आपत्ति करने तिथि | 21 से 25-02-2024 |
अंतिम सूची जारी की तिथि | 01-03-2024 |
स्वीकृति पत्र जारी करने की तिथि | 05-03-2024 |
राशि अंतरण करने की तिथि | 08-03-2024 |
छ.ग. महतारी वंदना योजना के लिए पात्रता | CG Mahtari Vandana Yojana Eligibility Criteria
- सभी विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो।
- आवेदन के कलैंडर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो।
- विधवा, तलाक़शुदा, परित्यक्ता महिला भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
छ.ग. महतारी वंदना योजना के लिए अपात्रता | Ineligibility of Mahatari Vandan Yojana
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो, वह अपात्र में शामिल होंगे।
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या संविदा नौकरी में हो वह भी इसके लिए अपात्र होंगे।
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व संसद/विधायक हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हो।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents required for CG Mahtari Vandan Yojana
- स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज़ फोटो।
- स्थानीय निवासी के संबंध में दस्तावेज़। (निवास प्रमाण-पत्र / राशन कार्ड / मतदाता पहचान-पत्र)।
- स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड।
- स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड। (यदि हो तो)
- विवाह का प्रमाण-पत्र / ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायो द्वारा जारी किया गया प्रमाण-पत्र ।
- विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ।
- परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी / वार्ड / ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र ।
- जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10 वी या 12 वी की अंकसूची / स्थानांतरण प्रमाण पत्र/पैन कार्ड / मतदाता परिचय-पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस। (कोई एक)
- पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति ।
- स्व-घोषणा पत्र / शपथ-पत्र ।
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के उद्देश्य | Objectives of Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत, राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है।
इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:-
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना: इस योजना से महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इससे महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगी।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना: इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इससे महिलाएं अपनी आय के स्रोत विकसित कर सकेंगी और अपने परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन कर सकेंगी।
- महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना: इस योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होने और उन्हें प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- समाज में समानता को बढ़ावा देना: इस योजना से समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा और समानता को बढ़ावा मिलेगा।
योजना के माध्यम से हितग्राही को दी जाने वाली सहायता | Assistance Given to the Beneficiary
- सभी पात्र महिलाओं को 1000/- रूपये प्रतिमाह का भुगतान, आवेदक के व्यक्तिगत DBT-आधारित बैंक खाते में जमा की जाएगी जो उनके आधार से लिंक हुआ है।।
- सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000/- से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान।
How to Apply for CG Mahtari Vandana Yojana 2024
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के अंतर्गत फॉर्म भरने के कई सारे माध्यम है-
- योजना के ऑनलाईन पोर्टल (https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in) तथा मोबाइल App से आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
- आंगनवाड़ी केन्द्र की लॉगिन आईडी से।
- ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी) की लॉगिन आईडी से।
- महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आईडी से।
- आवेदक स्वयं पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
- नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से।
- उम्मीदवार अपने आवेदन जमा करने के लिए मोबाइल ऐप या पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया में OTP का उपयोग किया जाता है।
- संबंधित आंगनबाडी केन्द्र का चयन करना होगा। इसके लिए राज्य की प्रत्येक आंगनवाड़ी में इस सुविधा के लिए वार्ड और गांव के हिसाब से सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
CG Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh Form Pdf Download
योजना के पंजीयन हेतु फॉर्म का प्रारूप

योजना हेतु स्वघोषणा शपथ पत्र का प्रारूप

CG Mahtari Vandana Yojana Application Process | आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी।
- आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय / आंगनबाड़ी केन्द्र / परियोजना कार्यालय में तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे।
- प्राप्त आवेदनो की प्रविष्टि ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय / आंगनबाड़ी केन्द्र / परियोजना कार्यालय में तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जायेगी।
- प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जायेगी, यह पावती पोर्टल ऐप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी।
CG Mahtari Vandana Yojana 2024 Important Links
महत्वपूर्ण लिंक
CG Mahtari Vandna Yojana 2024 2024 Notification PDF | Click Here |
आवेदन पत्र | Click Here |
विभागीय वेबसाइट | Click Here |
शपथ पत्र | Click Here |
All Latest CG Govt Jobs | Click Here |
WhatsApp Group link | Join |
Telegram Group link | Join |
Facebook Group link | Join |
यह भी पढ़ें :-
- शासकीय वायरोलॉजी लैब दुर्ग में तकनीशियन, ऑपरेटर, तथा अटेंडेंट की भर्ती
- महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर में निकली विभिन्न पदों की भर्ती
- छ.ग. मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती
यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।
छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी एवं अन्य सरकारी नौकरी से सम्बंधित और भी जानकारी के लिए कृपया हमारे वेबसाइट myjobvacancy.in पर प्रतिदिन विजिट करते रहें।