District Court Durg Recruitment 2023: कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत रिक्त स्टेनोग्राफर ( हिन्दी / अंग्रेजी), सहायक ग्रेड-3 (निष्पादन लिपिक/ साक्ष्य लेखक / सहायक अभिलेखापाल/प्रतिलिपिकार / आदेशिका लेखक / जूनियर नायब नाजिर / सेल अमीन), भृत्य / दफ्तरी कम फ़र्राश एवं आकस्मिकता निधि के कर्मचारी के पदों पर भर्ती हेतु Sessions Judge Durg Vacancy 2023 Notification जारी किया गया है, इसके लिए स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से अंतिम तिथि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है।
Sessions Judge Durg Bharti 2023 के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप हमारे इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।
District Court Durg Recruitment 2023 Notification Details:
भर्ती विभाग का नाम : | कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग ( छ.ग.) |
भर्ती पदों के नाम : | स्टेनोग्राफर ( हिंदी / अंग्रेजी ), सहायक ग्रेड – 03, भृत्य व अन्य |
पदों की संख्या : | 125 पद |
वेतन मान : | 15,600-91,300/- प्रतिमाह |
नौकरी का स्थान : | दुर्ग – छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम : | ऑफलाइन |
विभागीय वेबसाइट : | districts.ecourts.gov.in |
District Court Durg Vacancy 2023 Details| रिक्त पदों का विवरण:
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
स्टेनोग्राफर (हिंदी) | 11 पद |
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) | 02 पद |
सहायक ग्रेड 3 | 66 पद |
भृत्य/दफ्तरी कम फर्राश | 32 पद |
वाहन चालक | 02 पद |
लिफ्टमैन | 01 पद |
स्वीपर | 03 पद |
वाटरमैन | 03 पद |
चौकीदार | 06 पद |
कुल पद | 125 |
District Court Durg Qualification Details:
शैक्षणिक योग्यता विवरण :
स्टेनोग्राफर हिन्दी के पद हेतु :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण।
- छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड या शासन व्दारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड व्दारा हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन [DCA] के साथ लिब्रे आफिस/एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट /कम्प्यूटर का न्यूनतम ज्ञान।
- अभ्यर्थी की कम्प्यूटर में हिन्दी टाईपिंग की गति 5,000 की डिप्रेशन (Key depression) प्रति घंटा होनी चाहिए। (गति/ कम्प्यूटर के ज्ञान के संबंध में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।)
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के पद हेतु:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण।
- छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड या शासन व्दारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड व्दारा अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन [DCA] के साथ लिब्रे आफिस/एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट /कम्प्यूटर का न्यूनतम ज्ञान।
- अभ्यर्थी की कम्प्यूटर में हिन्दी टाईपिंग की गति 5,000 की डिप्रेशन (Key depression) प्रति घंटा होनी चाहिए। (गति/ कम्प्यूटर के ज्ञान के संबंध में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।)
सहायक ग्रेड-3 के पद हेतु :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण।
- किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन [DCA] के साथ लिब्रे आफिस/एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट /कम्प्यूटर का न्यूनतम ज्ञान।
- अभ्यर्थी की कम्प्यूटर में हिन्दी टाईपिंग की गति 5,000 की डिप्रेशन (Key depression) प्रति घंटा होनी चाहिए। (गति/ कम्प्यूटर के ज्ञान के संबंध में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।)
भृत्य के पद हेतु:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से कक्षा पांचवी की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, 12 वीं से अधिक योग्यताधारी अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आकस्मिकता निधि वाहन चालक,वाटरमेन, चौकीदार, स्वीपर के पद हेतु :
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से कक्षा पांचवी की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, 12 वीं से अधिक योग्यताधारी अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- वाहन चालक के पद हेतु अभ्यर्थी के पास हल्के वाहन चलाने (LMV) का वैध एवं प्रभावी ड्राईविंग लाईसेंस होना अनिवार्य होगा।
- आवेदित पद (वाहन चालक, लिफ्टमेन, स्वीपर, वाटरमेन, चौकीदार) से संबंधित कार्य के अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करें। आवेदित पद से संबंधित कार्य के अनुभव प्राप्त उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जावेगी, जिन्होंने अनुभव के संबंध में अधिकृत प्राधिकारी / संस्था का प्रमाण-पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया हो, यदि प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर ऐसे अभ्यर्थी की सेवा तत्काल बिना किसी सूचना के समाप्त कर दी जावेगी एवं उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जावेगी
District Court Durg Bharti 2023
आयु सीमा :
इस सरकारी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु दिनांक 01-01-2023 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परंतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय /मूल निवासी अभ्यर्थी के लिये अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर), महिला इत्यादि के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन व्दारा जो छूट दी गई है, वह छूट यथावत लागू रहेगी, तथा सामान्य प्रशासन विभाग व्दारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी।
आवेदन शुल्क :
वर्ग का नाम | शुल्क |
---|---|
सामान्य | – |
ओबीसी | – |
एससी / एसटी | – |
Durg Court Salary Details
वेतनमान:
जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड – 03, भृत्य, चौकीदार पदों पर जिन महिला-पुरुष अभ्यर्थियों का चयन होगा उन अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जावेगा। जो निम्नानुसार है:
पद का नाम | वेतनमान (प्रतिमाह) |
---|---|
स्टेनोग्राफर ( हिन्दी ) | 28,670 – 91,300/- |
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) | 28,670 – 91,300/- |
सहायक ग्रेड-3 | 19,500 – 62,000/- |
भृत्य / दफ्तरी कम फ़र्राश | 15,600 – 49,000/- |
आकस्मिकता निधि के कर्मचारी वाहन चालक लिफटमेन स्वीपर वाटरमेन चौकीदार | कलेक्टर दर |
Sessions Judge Durg Vacancy 2023
चयन प्रक्रिया :
District Court Durg Bharti 2023 पर योग्य उम्मीदवार के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/मेरिट सूची/समूह चर्चा/साक्षात्कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जावेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जायेगा। जिला न्यायालय दुर्ग भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक से विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज:
- शैक्षिक योग्यता (पद के अनुसार)
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रामाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो
District Court Durg Vacancy 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि: 09-06-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26-06-2023
How To Apply For District Court Durg Recruitment 2023
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 26-06-2023 की संध्या 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में, जिस पर स्पष्ट रूप से “आवेदित पद के नाम के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र” लिखा हो।
कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग, (छत्तीसगढ़) पिन कोड नंबर 491001 के पते पर परीक्षा सेल अनुभाग के नाम से रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट के द्वारा अंतिम तिथि के पूर्व भेजे जा सकेंगे अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे।
दिनांक 26-06-2023 की संध्या 5:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
Important Link For District Court Durg Recruitment 2023
महत्वपूर्ण लिंक :
District Court Durg Recruitment 2023 Notification PDF: | Click Here |
आवेदन पत्र : | Click Here |
विभागीय वेबसाइट : | Click Here |
WhatsApp Group link: | Join |
Telegram group link: | Join |
Facebook group link: | Join |
-:इन्हें भी पढ़ें:–
- कुटुम्ब न्यायालय मनेन्द्रगढ़ में आकस्मिक निधि कर्मचारी भर्ती
- कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ में निकली सहायक ग्रेड 03 व लेखापाल के पदों की भर्ती
- स्वास्थ्य विभाग जशपुर में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती जाने आवेदन प्रक्रिया
- राजस्व विभाग दन्तेवाड़ा में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 57 पदों पर सीधी भर्ती जल्द करें आवेदन
- निर्वाचन अधिकारी जशपुर में सहायक ग्रेड 03 और भृत्य की सीधी भर्ती