Shiksha Vibhag CG Vacancy 2024 : कार्यालय जिला परियोजना, समग्र शिक्षा जिला दंतेवाड़ा (छ.ग.) द्वारा समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने एवं बाधारहित सुविधायुक्त आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से संचालित सक्षम आवासीय परिसर 1 एवं 2, जावंगा विकासखण्ड गीदम, जिला-दंतेवाड़ा में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य के योग्य महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए छ.ग. शिक्षा विभाग में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 19 पदों पर भर्ती के लिए Chhattisgarh Govt Job Notification जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में CG Shiksha Vibhag Bharti 2024 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

छ.ग. शिक्षा विभाग भर्ती 2024 के लिए Chhattisgarh के स्थानीय/जिले के इक्छुक व योग्य अभ्यर्थियों से 20-06-2024 तक निर्धारित प्रारूप में, पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से CG Education Department Form Apply कर सकते हैं।
CG Teacher Vacancy 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे विभागीय विज्ञापन,वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।
Shiksha Vibhag CG Vacancy 2024 Notification Details
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय जिला परियोजना, समग्र शिक्षा जिला दंतेवाड़ा (छ.ग.) |
भर्ती पदों के नाम | विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 19 पद |
वेतन मान | ₹ 20,000/- |
नौकरी का स्थान | दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट |
विभागीय वेबसाइट | dantewada.nic.in |
Join Telegram Group | Telegram Group |
रिक्त पदों का विवरण | CG Shiksha Vibhag Bharti 2024 Post Details
पदों के नाम | पदों की संख्या |
---|---|
विशेष शिक्षक (बौद्धिक मंदता) | 02 पद |
विशेष शिक्षक (दृष्टि बाधित) | 03 पद |
विशेष शिक्षक (श्रवण बाधित) | 03 पद |
फिजीयोथेरेपिस्ट | 02 पद |
स्पीच थेरेपिस्ट | 02 पद |
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट | 01 पद |
ऑडियोलाजिस्ट | 01 पद |
संगीत शिक्षक | 01 पद |
सहायक ग्रेड-3 | 02 पद |
वाहन चालक | 02 पद |
कुल | 19 पद |
शैक्षणिक योग्यता विवरण | Education Qualification
पदों के नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
विशेष शिक्षक (बौद्धिक मंदता) | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 12 वीं/स्नातक/स्नातकोत्तर, आरसीआई नॉर्मस के अनुसार तथा भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली मे पंजीकृत संस्थान से बौद्धिक अक्षमता (मानसिक मंदता) शिक्षा मे डिग्री (स्पेशल बीएड/डीएड) एवं आर. सी. आई. पंजीकृत होना चाहिए। |
विशेष शिक्षक (दृष्टि बाधित) | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 12 वीं/स्नातक/स्नातकोत्तर, आरसीआई नॉर्मस के अनुसार तथा भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली मे पंजीकृत संस्थान से दृष्टि बाधित शिक्षा मे डिग्री (स्पेशल बीएड/डीएड) एवं आर. सी. आई. पंजीकृत होना चाहिए। |
विशेष शिक्षक (श्रवण बाधित) | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 12 वीं/स्नातक/स्नातकोत्तर, आरसीआई नॉर्मस के अनुसार तथा भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली मे पंजीकृत संस्थान से श्रवण बाधित शिक्षा मे डिग्री (स्पेशल बीएड/डीएड) एवं आर. सी. आई. पंजीकृत होना चाहिए। |
फिजीयोथेरेपिस्ट | मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातक, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT डिग्री/डिप्लोमा) |
स्पीच थेरेपिस्ट | मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातक, हीयरिंग लैंग्वेज एंड स्पीच (DHLS डिग्री/डिप्लोमा) |
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट | मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातक,ऑक्यूपेशनल की डिग्री/डिप्लोमा |
ऑडियोलाजिस्ट | मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातक,BSLP/MSLP की डिग्री/डिप्लोमा |
संगीत शिक्षक | मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातक,वादन/गायन डिग्री/डिप्लोमा |
सहायक ग्रेड-3 | मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से 12 वीं/ स्नातक/डीसीए/पीजीडीसीए |
वाहन चालक | 10 वीं/12 वीं उत्तीर्ण एवं जिले का मूल निवासी, ड्राइविंग लाइसेंस |
आयु सीमा | Age Limits
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग भर्ती 2024 के अंतर्गत विभिन्न शिक्षणिक व गैर शैक्षणिक रिक्त पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 31-03-2024 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा। आयु में छूट सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया विभागीय विज्ञापन जरुर देखे।
वेतनमान | Salary Details
CG Teacher Vacancy 2024 के अंतर्गत जिन अभ्यर्थी का चयन होगा, विभाग की नियमानुसार वेतनमान प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा, जो निम्न हैं :-
पदों के नाम | वेतनमान |
---|---|
विशेष शिक्षक (बौद्धिक मंदता) | 20,000/- |
विशेष शिक्षक (दृष्टि बाधित) | 20,000/- |
विशेष शिक्षक (श्रवण बाधित) | 20,000/- |
फिजीयोथेरेपिस्ट | 20,000/- |
स्पीच थेरेपिस्ट | 20,000/- |
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट | 20,000/- |
ऑडियोलाजिस्ट | 20,000/- |
संगीत शिक्षक | 19,490/- |
सहायक ग्रेड-3 | कलेक्टर दर पर |
वाहन चालक | कलेक्टर दर पर |
महत्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 07-06-2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20-06-2024 |
आवेदन शुल्क | Application Fees
अनारक्षित | – |
अ.पि.व. | – |
अनु, जनजाति /अनु.जाति | – |
शुल्क भुगतान का माध्यम | – |
चयन प्रक्रिया | Selection Process
इस भर्ती विज्ञापन CG Dantewada Job Vacancy 2024 के तहत योग्य अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला परियोजना, समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा द्वारा जारी Samagra Shiksha Dantewada Recruitment Notification 2024 भर्ती विभागीय विज्ञापन जरुर देखें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रामाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो तो)
How To Apply For Shiksha Vibhag CG Vacancy 2024-25
आवेदन प्रक्रिया
CG Dantewada Teacher Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? CG Shikshak Bharti 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
पुर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, निवास इत्यादि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति तथा आवेदन पत्र के साथ 02 लिफाफे जिसमें 10-10 रू. के डाक टिकट सहित आवेदक का वर्तमान पता लिखा हुआ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करके, 14″ x 10″ साइज़ का लिफाफे में भरकर, बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट मोटे अक्षरों में “पद के लिए आवेदन” लिखा हो, विभाग के पते “जिला परियोजना कार्यालय , समग्र शिक्षा, कलेक्टर परिसर (पुराना कलेक्ट्रेट) जिला दंतेवाड़ा (छ.ग.) 494449” में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट/कुरिअर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :-
- कुटुम्ब न्यायालय कोरबा में विभिन्न पदों की भर्ती
- छ.ग. बैकुंठपुर में निकली रसोइया के पद पर भर्ती
- छत्तीसगढ़ वनरक्षक के 1484 पदों पर आई बम्पर भर्ती, Online करें आवेदन
Shiksha Vibhag CG Vacancy 2024 Important Link
CG Teacher Recruitment 2024 Notification PDF |
आवेदन पत्र |
विभागीय वेबसाइट |
All Latest CG Govt Jobs |
WhatsApp Group link |
Telegram Group link |
Facebook Group link |
नियम एवं शर्ते :-
- सक्षम 1 एवं सक्षम 2 दोनों पृथक-पृथक संस्थाए है। अतएव दोनों संस्था हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा, आवेदन पत्र के ऊपर आवेदित संस्था का नाम, पदनाम एवं आवेदित संस्था का उल्लेख स्पष्ट लिखा होना अनिवार्य होगा ।
- यह नियुक्ति अस्थाई है कभी भी बिना सूचना के सेवा से पृथक किया जा सकता है ।
- आवेदन कर्ता की आयु दिनांक 31/03/2024 को 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए ।
- आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जावेगी, स्थानीय अभ्यर्थी न मिलने छ0ग0 के मूल निवासी को लिया जायेगा ।
- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन का होना अनिवार्य होगा ।
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ शासकीय संस्था में कार्य करने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी ।
- अस्थाई रूप से नियुक्त उम्मीदवार मानेदय वृद्धि और नियमितीकरण हेतु न्यायालय में याचिका दायर करने हेतु पात्र नहीं होगा।
- रिक्तियों की संख्या परिवर्तनीय है।
- चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के तुरंत ही निर्धारित अवधि में कर्तव्य में उपस्थित होना पड़ेगा अन्यथा मेरिट सूची अनुसार अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी, और अलग से आवेदक को औपचारिक सूचना नहीं दी जावेगी।
- इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जावेगा। अंतिम निर्णय लेने का अधिकार चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा ।
- अपूर्ण आवेदन/निर्धारित प्रारूप में गलत जानकारी को निरस्त माना जायेगा।