Sukma Collector Office Job Vacancy 2024 : कार्यालय कलेक्टर (महिला बाल विकास विभाग) सुकमा (छ. ग.) द्वारा सुकमा जिले के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तर एवं परियोजना स्तर पर रिपोर्टिंग/मानिटरिंग एवं दैनिक कार्यों के निवर्हन के लिए जिला समन्वयक तथा परियोजना समन्वयक के पदों की भर्ती किया जाना है। Collector Office Sukma Recruitment 2024 के माध्यम से जिला समन्वयक तथा परियोजना समन्वयक के कुल 06 पदों की भर्ती की जानी है।

सुकमा कलेक्टर ऑफिस भर्ती 2024 के लिए इक्षुक व योग्य Chhattisgarh के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से 01-04-2024 तक निर्धारित प्रारूप में वाल्क इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
Sukma Collector Office Job Vacancy 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे विभागीय विज्ञापन,वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।
Sukma Collector Office Job Vacancy 2024 Notification Details
भर्ती विभाग का नाम | कार्यालय कलेक्टर (महिला बाल विकास विभाग) सुकमा (छ. ग.) |
भर्ती पदों के नाम | जिला समन्वयक व परियोजना समन्वयक |
पदों की संख्या | 06 पद |
वेतन मान | 13,000-15,000/- |
नौकरी का स्थान | सुकमा – छत्तीसगढ़ |
आवेदन का माध्यम | वाक इन इंटरव्यू |
विभागीय वेबसाइट | sukma.gov.in |
Join Telegram Group | Telegram Group |
रिक्त पदों का विवरण | CG Sukma Collector Office Vacancy 2024 Post Details
रिक्त पदों के नाम | पदों कीसंख्या |
---|---|
जिला समन्वयक | 01 पद |
परियोजना समन्वयक | 05 पद |
कुल | 06 पद |
शैक्षणिक योग्यता विवरण | Educational Qualifications
इस छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी पर आवेदन करने के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता तथा कंप्युटर का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए, योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
आयु सीमा | Age Limits
आयु सीमा की बात करें तो सुकमा कलेक्टर ऑफिस भर्ती 2024 के अंतर्गत जिला समन्वयक तथा परियोजना समन्वयक के रिक्त पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01-01-2024 की स्थति में न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
इस सरकारी नौकरी भर्ती पर आवेदन करने वाले अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान किया जायेगा। आयु में छूट सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया विभागीय विज्ञापन जरुर देखे।
वेतनमान | Salary Details
Collector Office Sukma के अंतर्गत जिन अभ्यर्थी का चयन समन्वयक के पद पर होगा, विभाग की नियमानुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा जो निम्न है :-
पदों के नाम | वेतनमान (प्रतिमाह) |
---|---|
जिला समन्वयक | 13,000/- |
परियोजना समन्वयक | 15,000/- |
महत्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates
विज्ञापन जारी होने की तिथि | 13-03-2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Walk In Interview) | 01-04-2024 |
आवेदन शुल्क | Application Fees
वर्ग का नाम | शुल्क |
---|---|
अनारक्षित | – |
अ.पि.व. | – |
अनु, जनजाति /अनु.जाति | – |
शुल्क भुगतान का माध्यम | – |
चयन प्रक्रिया | Selection Process
इस भर्ती विज्ञापन CG Sukma Collector Office Job Vacancy 2024 के तहत योग्य अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर (महिला बाल विकास विभाग) सुकमा द्वारा जारी CG Sukma WCD Recruitment Notification 2024 भर्ती विभागीय विज्ञापन जरुर देखें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रामाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो तो)
How To Apply Application For CG Sukma Collector Office Job Vacancy 2024
आवेदन प्रक्रिया
इस नौकरी में अपनी सेवा देने के इक्षुक उम्मीदवार दिनांक 01-04-2024 को कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, निवास इत्यादि से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ, कक्ष क्रमांक 46 महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टर परिसर, कुम्हाररास जिला सुकमा में उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, तथा वाक इन इंटरव्यू मे भाग ले सकेंगे।
CG Sukma Collector Office Recruitment 2024 Important Link
महत्वपूर्ण लिंक
CG Sukma Collector Office Recruitment 2024 Notification PDF | Click Here |
विभागीय वेबसाइट | sukma.gov.in |
All Latest CG Govt Jobs | Click Here |
WhatsApp Group link | Join |
Telegram group link | Join |
Facebook group link | Join |
यह भी पढ़ें :-
- कुटुम्ब न्यायालय सुरजपुर में चौकीदार, माली व अन्य पदों पर भर्ती, 8वीं पास करे आवेदन
- कुटुम्ब न्यायालय बालोद में स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती
यदि आपने अभी तक हमारे सोशल मीडिया ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।